बेतवा में दिखाई दिया मगरमच्छ
वििदशा| बेतवाके चरणतीर्थ घाट के आसपास एक बार फिर मगरमच्छ दिखाई देने की बात सामने आई है। शनि घाट के पास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे यह मगरमच्छ घाट पर मौजूद कुछ लोगों सहित होमगार्ड सैनिक रामलखन को दिखाई दिया था। इसकी सूचना रामलखन ने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। हालांकि शनिवार को मगरमच्छ किसी को नदी में दिखाई नहीं दिया। मगर के दिखाई देने की घटना लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। होमगार्ड सैनिक रामलखन ने बताया कि ड्यूटी के दौरान शनिदेव मंदिर के पास के घाट पर बने मंदिरों के पास नदी में यह मगर नजर आया था।