विदिशा. भाजयुमोद्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर 9 फरवरी को रैली निकाली जाएगी। रैली दोपहर 2 बजे से माधवगंज से शुरू होगी और बजरिया पहुंचकर समापन होगा। जिलाध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि इस दौरान युवाओं को सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।