पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोरम पूरा नहीं होने से टल गया दो प्रोफेशनल डायरेक्टरों का सहयोजन

कोरम पूरा नहीं होने से टल गया दो प्रोफेशनल डायरेक्टरों का सहयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलासहकारी केंद्रीय बैंक की चुनाव प्रक्रिया के तहत गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में नियमानुसार दो प्रोफेशनल डायरेक्टरों यानी वृत्तिक संचालकों के सहयोजन की कार्यवाही होनी थी। बैठक में 24 सितंबर को निर्विरोध रूप से नव निर्वाचित 10 बैंक डायरेक्टरों में से एक भी डायरेक्टर के नहीं पहुंचने के कारण बैठक निरस्त कर दी गई और कोरम के अभाव में दोनों वृत्तिक संचालकों का समायोजन नहीं हो सका। सहकारी बैंक में हाल ही में जो 10 संचालक निर्विरोध तौर पर चुने गए हैं, वे सभी भाजपा समर्थित हैं। इन सभी संचालकों ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में हुई रायशुमारी के बाद पार्टी गाइड लाइन के अनुसार अघोषित रूप से बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस कारण बैठक का कोरम पूरा नहीं हो सका और निर्वाचन अधिकारी ने बैठक निरस्त कर दी। इस बैठक में अर्थशास्त्र, कृषि क्षेत्र, बैंकिंग और विधि विशेषज्ञों में से किसी 2 योग्यताधारी संचालकों का सहयोजन किया जाना था जिन्हें कम से कम 5 साल का अनुभव हो लेकिन भाजपा समर्थित संचालकों के कदम से ऐसा जाहिर होता है कि उन्हें बैंक प्रबंधन में विशेषज्ञ डायरेक्टरों की जरूरत ही नहीं है। अब आगामी 30 सितंबर को बैंक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का भी चुनाव किया जाएगा।

गाइड लाइन थी

^आगामी30 सितंबर को होने वाले बैंक अध्यक्ष के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में सभी नवनिर्वाचित संचालकों की बैठक हुई थी। रायशुमारी संबंधी यह बैठक चुनाव प्रक्रिया का ही एक हिस्सा है। पार्टी नेतृत्व से जिसका नाम अध्यक्ष पद के लिए सुझाया जाएगा, उसी को अध्यक्ष चुना जाएगा। वहीं गुरुवार को दो प्रोफेशनल डायरेक्टरों के सहयोजन में पार्टी गाइड लाइन के अनुसार ही कोई भी संचालक नहीं पहुंचा। पार्टी के निर्देश थे कि इस बैठक में संचालकों को शामिल नहीं होना है। प्रेमनारायणविश्वकर्मा, मंडीडायरेक्टर

डायरेक्टरनहीं आए

^गुरुवारको जिला सहकारी बैंक कार्यालय में दो प्रोफेशनल डायरेक्टरों के सहयोजन की कार्यवाही होनी थी लेकिन इसमें एक भी संचालक के नहीं पहुंचने से कोरम का अभाव रहा और बैठक नहीं सकी। इस बैठक में कोरम पूरा करने के लिए कम से कम 6 संचालकों का उपस्थित होना अनिवार्य था। अब विधिवत संचालक मंडल का गठन होने के बाद सहयोजन की कार्यवाही की जा सकेगी।