नवरात्र पर्व: मां शक्ति स्वरूपा दर्शन
दुर्गानगर में विराजी हैं मां ज्वालादेवी
विदिशा।नगर के दुर्गानगर क्षेत्र में विराजी मां ज्वालादेवी का मंदिर नगर का शक्ति आराधना केंद्र है। साढ़े चार फीट ऊंची सिंहारूढ़ संगमरमर की प्रतिमा की स्थापना साठ वर्ष पूर्व पं. प्रभुदयाल चतुर्वेेदी ने की थी। मंदिर में मां दुर्गा के अलावा राम दरबार, शिव परिवार, राधाकृष्ण, शेषशायी विष्णु, महालक्ष्मी, ब्रह्मा तथा गरूड़जी, महा सरस्वती, शीतलामाता, दूल्हादेव तथा भैरोंजी की प्रतिमाएं स्थापित हैं। मंदिर के महंत पं. रामेश्वरदयाल चतुर्वेदी ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में ज्योति प्रज्वलित की गई है। इनके अलावा नौ तेल की तथा दो घी के दीपक अखंड रूप से जल रहे हैं।
विदिशा। दुर्गामंदिर में विराजी मां दुर्गा।