बैंक के सभी 10 डायरेक्टर पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं। यही नव निर्वाचित बैंक डायरेक्टर अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। अध्यक्ष के लिए जोर-आजमाइश शुरू हो गई है। निर्वाचन अधिकारी एचएस बाघेला ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और 2 बजे के बाद परिणाम की घोषणा होगी।
चुनाव का टाइम टेबल इस प्रकार है :
>दोपहर12 से 12.30 बजे तक फार्म भरे जाएंगे।
>12.35 से 1.00 बजे तक फार्मों की जांच होगी।
> 1.00 बजे से 1.15 बजे तक नाम वापसी का समय।
>1.30 से 2.00 बजे तक जरूरत पड़ने पर मतदान होगा।
> 2.00 बजे के बाद परिणामों की घोषणा होगी।
ये डायरेक्टर चुनेंगे नया अध्यक्ष
>श्यामसुंदरशर्मा विदिशा
>सचिन ताम्रकार विदिशा
>मुकेश सक्सेना विदशा
>डा. अमरीक सिंह कंग ग्यारसपुर
>प्रेमनारायण विश्वकर्मा गंजबासौदा
>दिनेश
सोनी कुरवाई
>संतोष चौरे कुरवाई
>दीपक खोड़के लटेरी
>भगवानसिंह धाकड़ शमशाबाद
>अंजुलता नितिन कुमार नटेरन
नोट: दो प्रोफेशनल डायरेक्टरों का चुनाव अभी नहीं हुआ है।