महाआरती आज
वििदशा| श्रीदुर्गा उत्सव समिति इंद्रा काम्प्लेक्स में 30 सितंबर मंगलवार को रात 8 बजे से महाआरती का आयोजन किया गया है। समिति के संरक्षक विक्रमसिंह सिकरवार, अभिजात श्रीवास्तव, रवि तलरेजा, नवीन शर्मा, मनीष श्रीवास्तव, भूपेंद्र शर्मा आदि ने महाआरती में शामिल होने की अपील की है।
इसी तरह सिद्धिदात्री माता मंदिर चूना वाली गली में मंगलवार 30 सितंबर को शाम 7.30 बजे महाआरती का आयोजन किया गया है।