- Hindi News
- राज्यपाल सम्मानित करेंगे ८८ वर्षीय एसएस श्रीवास्तव को
राज्यपाल सम्मानित करेंगे ८८ वर्षीय एसएस श्रीवास्तव को
राज्यपाल सम्मानित करेंगे ८८ वर्षीय एसएस श्रीवास्तव को
विदिशा।अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर एक अक्टूबर को शहर के रिटायर्ड डीएसपी 88 वर्षीय एसएस श्रीवास्तव को भोपाल के मानस भवन में राज्यपाल सम्मानित करेंगे। वे विदिशा पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष, श्री हरिवृद्धाश्रम संचालन समिति के सहयोगी सदस्य भी हैं। ये सम्मान उनकी मानव सेवा गतिविधियों में समर्पित होने के कारण दिया जा रहा है। कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था हेल्पेज इंडिया नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक संगठन मप्र के सभी वृद्धाश्रम संचालकों को बुलाया गया है। इस सम्मान पर रिटायर्ड संयुक्त कलेक्टर एमसी श्रीवास्तव, रामदयाल श्रीवास्तव, शरद श्रीवास्तव, रामनारायण वर्मा, राजकुमार, संतोष वर्मा, मनोजकुमार, प्रतिभा श्रीवास्तव, मास्टर ताराचंद ने खुशी जाहिर की है।