पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आज
पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आज
विदिशा| पूर्वकेंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 13वीं पुण्यतिथि के मौके पर 30 सितंबर मंगलवार को एसएटीआई डिग्री कालेज में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। संस्था के संचालक डा.आरसी जैन ने बताया कि सुबह 10 बजे से सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद शाम 5.30 बजे से एसएटीआई पोली टेक्निक सेमिनार हाल में श्रद्धांजलि सभा होगी। इसके बाद भजन संध्या में विख्यात कलाकारों द्वारा भजन पेश किए जाएंगे। मेधावी और निर्धन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में संस्था की मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष प्रतापभानु शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता डा. पदम जैन करेंगे। विशेष अतिथि होंगे डा. लक्ष्मीकांत मरखेड़कर और राममोहन सिन्हा।