पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपालिका की लापरवाही से बेतवा प्रदूषित, जेसीबी ने तोड़ी सीढ़ियां

नगरपालिका की लापरवाही से बेतवा प्रदूषित, जेसीबी ने तोड़ी सीढ़ियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। नगरपालिका की लापरवाही से बेतवा प्रदूषित हो गई है। साथ ही नदी इस लापरवाही की वजह से उथली होगी। मप्र पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्मित सीढिय़ां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ये आरोप बेतवा उत्थान समिति ने नपा पर लगाए हैं। समिति के सचिव अतुल शाह ने बताया कि एक तरफ पूरे भारत में नदियों की सफाई एवं उनको प्रदूषण मुक्त करने का अभियान चल रहा है।

वहीं विदिशा नपा द्वारा काम से बचने के लिए नदी को प्रदूषित कर दिया गया। इस बात के लिए बेतवा उत्थान समिति तीखा विरोध जताती है। बेतवा तट पर चरणतीर्थ और घाटों पर एकत्रित हुई मिट्टी और गंदगी की सफाई दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए नपा को करना थी।

नपा ने लेकिन ऐसा नहीं किया लापरवाही बरतते हुए घाटों की मिट्टी और गंदगी को जेसीबी से नदी में फेंक दिया। इससे नदी में पानी की संग्रहण क्षमता कम हुई है और गंदगी की वजह से नदी में प्रदूषण बढ़ा है। मप्र पर्यटन विकास निगम द्वारा सौंदर्यीकरण योजना के तहत सीढिय़ां बनाईं गईं थीं। ये सीढिय़ां जेसीबी की वजह से टूट गई हैं। समिति का कहना है कि बेतवा नदी की सफाई के लिए नगर के सभी वर्गों ने श्रम की आहुति दी थी जिसका नपा ने उपहास किया है।

लोगों की भावनाओं को दरकिनार करते हुए जीवनदायिनी बेतवा को प्रदूषित किया है। गौरतलब है कि पर्यटन विकास निगम ने बाहर से लाए गए विशेष पत्थरों से सीढिय़ों का निर्माण किया था। इस बारे में सीएमओ आरपी मिश्रा का कहना है जो पत्थर यहां उपलब्ध होंगे उन्हें लगा देंगे। दो-चार पत्थर टूटे हैं कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

विदिशा। जेसीबीके कारण घाटों की टूटी सीढ़ियां।