मार्शल आर्ट शिविर आज
मार्शल आर्ट शिविर आज
वििदशा| मध्यप्रदेशकराते एसोसिएशन द्वारा संचालित विदिशा डेवलपमेंट कराते मार्शलआर्ट एसोसिएशन द्वारा 14 दिसंबर रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्थानीय युवराज क्लब परिसर में एक विशेष आत्मरक्षा कराते मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण में जिला चीफ इंस्ट्रक्टर महेंद्र पासी के अलावा तात्या टोपे स्टेडियम भोपाल के विश्वामित्र अवार्डी एवं कराते नेशनल टीम के कोच जयदेव शर्मा अपनी टीम के साथ छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के विशेष गुर सिखाएंगे।