पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन गंभीर मरीजों को भेजा अस्पताल

तीन गंभीर मरीजों को भेजा अस्पताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

आदिवासीबाहुल्य ग्राम नहारिया में दस दिनों के अंतराल में तीन बच्चों की मौत के बाद रविवार को पहुंचे उपचार दल को जांच के दौरान तीन गंभीर मरीज मिले। तीनों को उपचार के लिए जन चिकित्सालय गंजबासौदा लाया गया। इनमें देवकी पुत्री मुन्ना आदिवासी 11 वर्ष ,मनीषा पुत्री राकेश आदिवासी 1 वर्ष और मेवा बाई प|ी जंगली आदिवासी 60 वर्ष शामिल हैं।इसके साथ ही 61 लोगों को मौके पर ही उपचार दिया गया। सभी अलग-अलग बीमारियों से प्रभावित मिले।

ग्राम नहारिया में 8 से 19 सितंबर तक पेट दर्द से पीडि़त तीन बच्चों की मृत्यु हो गई थी।त्योंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक बच्चों की संभवत: किडनी में इंफेक्शन होने से मृत्यु की आशंका है। परंतु पेट की बीमारी का कोई मरीज वर्तमान में नही पाया गया। जांच के दौरान एक वर्षीय मनीषा पुत्री राकेश आदिवासी चतुर्थ श्रेणी की कुपोषित पाई गई है।जबकि देवकी पुत्री मुुन्ना के कान में कीड़े पाए गए। बीएमओ ने बताया कि तीन को छोड़कर सभी मरीजों को दवा उपलब्ध कराई गई है।क्षेत्र के स्वास्थ्य वर्कर को देखरेख के लिए पांबद किया गया है।तहसीलदार रमेश मेहरा ने बताया गांव में हैंडपंप और कुएं से पानी के नमूने लिए गए हैं। उनको जांच के लिए पीएचई भेजा गया है।इससे कि पता चल सके दूषित पानी के कारण तो बीमारी नहीं फैल रही।इसके साथ ही गांव के बच्चों को मिल रहे पोषण आहार की जांच की गई।महिला बाल विकास अधिकारी वंदना तिवारी भी मौके पर पहुंची थी।

नहींहो पाया गांव का विकास

नहारियाग्राम वैसे तो मूडरी पंचायत के अंतर्गत आता है लेकिन आधी आबादी त्योंदा तहसील और आधी बासौदा में आती है। इस गांव में विकास की धारा अभी भी कोसों दूर है।गांव के आदिवासियों को उपचार के लिए बासौदा या फिर त्योंदा जाना पड़ता है।इसके चलते वे उदयपुर या फिर फेरी लगाने वाले झोला छाप डाक्टरों से अपना उपचार कराने के लिए मजबूर रहते हैं। गांव के पूर्व सरपंच मुन्नालाल आदिवासी ने बताया कि बारिश के दौरान मरीजों को कंधे पर लादकर ले जाना पड़ता है।

गंजबासौदा। ग्रामनहारिया की आदिवासी बस्ती जहां रविवार को पहुंचे चििकत्सकों के दल ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।

गंजबासौदा। जांचके दौरान चतुर्थ श्रेणी की कुपोषित बच्ची मिली, उपचार के लिए कराया भर्ती।

गंजबासौदा।