पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र महोत्सव के दौरान बरते एहतियात

नवरात्र महोत्सव के दौरान बरते एहतियात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवरात्र महोत्सव के दौरान बरते एहतियात

गंजबासौदा| नगरमें नौ दिन तक चलने वाले नवदुर्गा महोत्सव में शंाति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार शाम पांच बजे सिटी कोतवाली में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीओपी अनुराग पंाडे ने कहा कि झांकी पंडालों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाए। विद्युत तारों को खुला छोड़ा जाए। नगर निरीक्षक सुदामा प्रसाद शुक्ला ने सभी झांकी समितियों को सुझाव दिया है कि वे पंडाल मार्ग तक लगाए। क्योंकि एसा करने पर आवागमन प्रभावित होता है। विसर्जन के समय बेतवा घाट पर छोटे बच्चों को साथ लेकर जाए। बैठक में मौजूद समिति प्रमुखों ने विसर्जन के समय बेतवा घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से विद्युतीकरण, नाव की व्यवस्था कराए जाने एवं झांकी में मां दुर्गा की आरती समय से लेकर प्रात: बजे तक निर्बाध रूप में विद्युत प्रदाय करने की मांग की है। इस मौके पर देहात थाना प्रभारी एमआर रोमड़े सहित सभी झांकी समितियों के संचालक उपस्थित थे

गंजबासौदा। नवरात्रमहोत्सव को लेकर झांकी संचालकों की कोतवाली में बैठक आयोजित।