पुलिस ही उपलब्ध कराए हेलमेट: श्रीवास्तव
पुलिस ही उपलब्ध कराए हेलमेट: श्रीवास्तव
वििदशा| शहरमें वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना कानूनन आवश्यक हो गया है। जो लोग हेलमेट नहीं पहनेंगे पुलिस उनके चालान बनाएगी। पुलिस चालान राशि के साथ वाहन चालक से हेलमेट का पैसा भी वसूले और उसे स्टेंडर्ड कंपनी का हेलमेट उपलब्ध कराए। यह सुझाव सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक एसएस श्रीवास्तव ने दिया है। श्री श्रीवास्तव का कहना है कि देश में हर साल करीब एक लाख 40 हजार लोगों की मौत सिर में चोट लगने के कारण होती है। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हेलमेट का प्रयोग अच्छी बात है। प्रयोग करने पर जुर्माने के कठोर प्रावधान किए जा रहे हैं। यदि पुलिस वाहन चालकों को स्टेंडर्ड हेलमेट उपलब्ध कराएगी तो उन्हें भी सुविधा हो जाएगी तथा वे घटिया हेलमेट खरीदने से बच जाएंगे।