कार्यक्रमों के समापन पर हुआ भंडारा
पथरिया| समीपस्थग्राम महादेवखेड़ी में लालजी बाबा के सान्निध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों का समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर गांव में भंडारे का आयोजन भी हुआ। गांव में आए लालजी बाबा के मार्गदर्शन में सप्ताह भर से धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन महादेवखेड़ी में किया जा रहा था। इसमें प्रतिदिन रात मेंं सुमधुर भजनों की प्रस्तुति भी विदिशा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आई मंडलियों द्वारा दी गई। रविवार को ग्राम के सरपंच तखतसिंह दांगी के मार्गदर्शन में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कजरयाई, थनरपुर, माला, करमेड़ी समेत अनेक गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवाधारियों में सरपंच तखतसिंह दांगी, शिवसिंह दांगी, मोहनसिंह दांगी, विक्रमसिंह, धर्मेन्द्रसिंह, हरनामसिंह, बृजमोहन शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा, संजीव दांगी, अजबसिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।