पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानसिक नि:शक्त बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

मानसिक नि:शक्त बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा|मानसिक नि:शक्त बच्चों की संस्था सूरज निकेतन में रहने वाले बच्चों के नि:शुल्क इलाज के लिए निरामय कार्ड तथा पाठ्य सामग्री अतिथियों द्वारा बांटी गई। बच्चों ने अतिथियों के सम्मुख सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बाद में मिष्ठान का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने संगीत शिक्षिका अनुराधा गानू, विशेष शिक्षिका नीता नागरानी के साथ राष्ट्रीय गीत नन्हा-मुन्ना राही हूं एवं देश हमारा सबसे प्यारा प्रस्तुत किया। गाना सुनकर अतिथियों ने तालियां बजाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। अतिथियों सत्येंद्र तोमर मां अन्नपूर्णा मोबाइल शाप गांधी चौक, अंकित गर्ग मेडिकल स्टोर गांधी चौक तथा राजकुमार नेमा अंबेश्री स्टेशनरी ने बच्चों को निरामय कार्ड बांटे। जिनकी मदद से बच्चों का नि:शुल्क इलाज होता रहेगा। शिक्षण सामग्री के रूप में कापी, पेन, स्लेट, बत्ती, पेंसिल एवं मिष्ठान वितरित किया गया।

खबरें और भी हैं...