रामलीला पात्रों का चयन ध्वजारोहण आज
रामलीला पात्रों का चयन ध्वजारोहण आज
वििदशा| श्रीरामलीलाके 114 वें वर्ष के आयोजन के तहत श्रीरामलीला के प्रमुख पात्रों के चयन के लिए रविवार 14 दिसंबर को एक बैठक रखी गई है। यह बैठक श्रीरामलीला के प्रधान संचालक पं. चंद्रकिशोर मिश्र के चौपड़ा स्थित निवास पर रखी गई है। श्रीरामलीला समिति के सचिव सुरेश बाबू शर्मा ने बताया कि बैठक में रामलीला के प्रमुख पात्रों का चयन किया जाएगा। बैठक के बाद श्रीरामलीला प्रांगण में ध्वजारोहण की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी।