विदिशा| विशेष न्यायालय के न्यायाधीश एसके शर्मा ने गंजबासौदा थाना क्षेत्र के ज्यादती के मामले में दो आरोपियों को 5 साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार 21 जुलाई 2009 को रात करीब 11 बजे बासौदा के रामस्वरूप नगर लाल पठार निवासी गजेंद्र पुत्र रामदयाल सेन और मटकापुर ग्वालियर के कमल कटारिया ने 35 वर्षीय दलित युवती से ज्यादती की।
ज्यादती के अलावा मारपीट, जाति सूचक गालियां और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीडि़ता ने गंजबासौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। न्यायालय में विशेष लोक अभियोजक आईपी मिश्रा ने प्रकरण में पैरवी की एवं अभियोजन को पेश किया।