नि:शुल्क नेत्र शिविर कल
नि:शुल्क नेत्र शिविर कल
वििदशा| पूज्यसिंधी पंचायत विदिशा के तत्वावधान में विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर 15 दिसंबर सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विजन सेंटर सिंधी कालोनी डंडापुरा में आयोजित होगा। संत हिरदाराम सिंधु सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष गुरमुखदास छुगानी ने बताया कि शिविर में जिन मरीजों के ऑपरेशन होंगे, उन मरीजों को बस द्वारा सेवा सदन बैरागढ़ ले जाया जाएगा। वासुदेव धनवानी ने लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की।