पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राहत बनकर आई बारिश

राहत बनकर आई बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। बीते 24 घंटे के दौरान जिले के हर हिस्से में बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से किसान फूले नहीं समा रहे हैं। रबी फसलों के लिए यह बारिश अमृत के समान साबित हुई है। जिले के कई इलाकों में जहां रात में बारिश हुई, वहीं विदिशा सहित कुछ क्षेत्रों में सुबह तक रिमझिम बारिश होती रही। सबसे अधिक बारिश जिले में 30 मिमी सिरोंज ब्लाक में हुई है, जबकि सबसे कम 14 मिमी बारिश लटेरी ब्लाक में रिकार्ड की गई है।
जिले में कुल 22.1 मिमी बारिश दर्ज हुई है। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी पूरा दिन जिले में बादलों का डेरा रहा। हालांकि शनिवार को शाम 7 बजे के बाद विदिशा सहित आसपास क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। शनिवार की सुबह कुछ घंटे के लिए मौसम खुला रहा। रात की बारिश के बाद फसलों को धूप मिलना फायदेमंद बताया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार तक बारिश का मौसम रहेगा।
बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। मौसम विभाग का यह अनुमान जिले के किसानों के लिए किसी राहत की उम्मीद से कम नहीं है। जिले में इस साल बारिश कम होने से वाटर लेवल डाउन हो गया है। खेतों में लगे बोर से पानी कम मिलने से किसान फसलों की सिंचाई में परेशानी का सामना कर रहे थे। जिले के किसानों के मुताबिक सिंचाई में आने वाली लागत और मेहनत दोनों की बचत हुई है।

खाली खेतों में भी बोवनी की उम्मीद : इस बारिश से जिले के उन किसानों की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं, जिन्होंने पानी की समस्या के चलते खेत खाली छोड़ दिए थे। ऐसे किसान उन फसलों की बोवनी अब खेतों में करने की तैयारी में हैं, जिन्हें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं है। इसमें किसान चना फसल पर अधिक रुझान रखने की बात कह रहे हैं। इधर असिंचित क्षेत्रों के किसान बोवनी को लेकर कृषि अधिकारियों से मार्गदर्शन ले रहे हैं। ये किसान अब बोवनी की तैयारी में जुट गए हैं।
जिले में फीसदी 7 रकबा अब भी खाली
करीब आधा दिसंबर बीत चुका है, लेकिन कई किसान अभी तक बोवनी नहीं कर पाए हैं। जिले में करीब 7 फीसदी रकबा बोवनी विहीन बताया जा रहा है। बारिश होने से इस खाली पड़े रकबे पर तेजी से बोवनी होने की बात कृषि विभाग के अधिकारी कह रहे हैं। इस साल कुल लाख २३ हजार हेक्टेयर में बोवनी का अनुमान लगाया गया था। इसमें गेहूं लाख ६२ हजार हेक्टेयर लाख ९८ हजार हेक्टेयर चना का रकबा शामिल है।

कहां कितनी बारिश
क्षेत्र बारिश

विदिशा २४.४
बासौदा 20.0
सिरोंज 30.0
लटेरी 14.0
कुरवाई 16.0
ग्यारसपुर 19.0
नटेरन 28.0
गुलाबगंज 24.0
औसत 22.1
स्त्रोत-भू अभिलेख विभाग, वर्षा मिमी में
फसलों काे फायदा : '' जिलेके हर हिस्से से बारिश की सूचना है। यह बारिश फसलों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी।'' बीएल बिलैया, उप-संचालक कृषि
लागतकी बचत
''बारिश फसलों के लिए वरदान जैसी रही है। डीजल, बिजली और मेहनत तीनों की बचत होने से काफी राहत है।'' ललित तिवारी, कृषक ग्राम पमारिया
जिले में छाए रहेंगे बादल, बारिश का अनुमान
- सबसे अधिक सिरोंज में 30 मिमी बारिश
- लटेरी ब्लाक में कम बारिश रिकार्ड की गई
मौसम में बदलाव| पिछले 24 घंटे में जिले के हर हिस्से में हुई बारिश

(विदिशा। बारिश से खेतों में इस प्रकार लबाबल भर गया पानी।)