पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रम दिवस मनाया

श्रम दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रम दिवस मनाया

विदिशा। भारतीयमजदूर संघ ने विश्वकर्मा जयंती श्रम दिवस के रूप में मनाई। सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित समारोह में भामस के सभी आनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह महेंद्रसिंह रघुवंशी, धर्मनारायण चतुर्वेदी ने संबोधित कर उन्हें विश्व का पहला श्रमिक तथा सृष्टि का रचयिता बताया। वे राष्ट्रहित में अपने पुत्र का बलिदान देने में भी नहीं हिचके। मंच संचालन कर भामस के विभाग प्रमुख महेंद्र सोनी ने कहा कि उन्होंने इंद्र के लिए इंद्रलोक, श्रीकृष्ण के लिए द्वारिका, वृंदावन, युधिष्ठिर के लिए हस्तिनापुर, राक्षसों के लिए लंका, देवताओं के लिए वायुयान तथा शस्त्रागार का निर्माण किया। संगठन गीत जिला मंत्री राकेश गावडे़ ने प्रस्तुत किया। आभार िवमलेश त्रिवेदी ने माना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।