पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अस्पताल में खाली थे पलंग फिर भी अव्यवस्था

अस्पताल में खाली थे पलंग फिर भी अव्यवस्था

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अस्पताल में खाली थे पलंग फिर भी अव्यवस्था

भास्कर संवाददाता| विदिशा

प्रयासों के बाद भी जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। दोपहर में एक महिला को मेडिकल वार्ड की गैलरी में बैठे-बैठे ही ब्लड चढ़ाया गया।

महिला का कहना था कि पलंग उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसलिए यहां गैलरी में बैठकर ब्लड चढ़वाया है। जबकि वार्ड के दो पलंग उस वक्त खाली थे। ड्यूटी डाक्टर राजकुमार वर्मा का कहना था कि गैलरी में बैठे-बैठे आराम से ब्लड चढ़ाना भी ठीक है। कम से कम कोई दिक्कत तो नहीं है। चौपड़ा निवासी सावित्री (45) प|ी करन सिंह यादव को सुबह करीब 11 बजे ब्लड चढ़ाया गया।

वे करीब 1 बजे तक गैलरी में ही बैठीं रही जबकि उस वक्त मेडिकल वार्ड के पलंग खाली भी थे। सिविल सर्ज डॉ शेखर जालवणकर का कहना था कि बैठे हुए ब्लड चढ़ाने में कोई परेशानी नहीं होती।

जमीन पर ही महिला को चढ़ाया ब्लड।

अस्पताल: जमीन पर बैठे-बैठे ही महिला को चढ़ा दिया ब्लड
खबरें और भी हैं...