विदिशा|शनिवार को बाइक सवार दो युवकों ने दो स्थानों पर
विदिशा|शनिवार को बाइक सवार दो युवकों ने दो स्थानों पर मंगलसूत्र छीनने की वारदात को अंजाम दिया। दोपहर में डंडापुरा निवासी सुशीला (39) प|ी विनोद यादव अपने खेत पर ग्राम सुआखेड़ी जा रही थी। तब बाइक पर दो युवकों ने उनसे मंगलसूत्र छीन लिया और भाग गए। वहीं शाम के समय गुलाबगंज से दो किमी दूर खामखेड़ा रोड पर एक महिला से बाइक सवार दो युवक मंगलसूत्र छीन ले गए। गुलाबगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मेहनदेव निवासी सावित्री (35) प|ी उदय सिंह जाटव घास काटकर जा रही थी तब बाइक सवार दो युवक मंगलसूत्र छीन ले गए। ये घटना शाम करीब 4 बजे की है। इन दोनों मामलों में पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों से पूछताछ की है।
कपड़े और नकदी चोरी
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में बाल विहार स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़कर कपड़े व नकद रुपए पर हाथ साफ कर दिया। अरुण बाजपेयी ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनकी दुकान से चोरों ने 8 हजार रुपए नकद व कई कपड़े चुरा लिए हैं।
दो ग्रामीण महिलाओं के मंगलसूत्र छीने