विदिशा|सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के तहत एक युवक के साथ
विदिशा|सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के तहत एक युवक के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नंदवाना निवासी अविरल अग्रवाल के साथ शनिवार की शाम 4 बजे मारपीट की घटना हुई है। फरियादी अविरल ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसके साथ आदित्य सक्सेना व लक्ष्य शुक्ला ने मारपीट की है। पुलिस ने अविरल की रिपोर्ट पर संबंधितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
कपड़े सुखाने के लिए डालने पर मारपीट
विदिशा|कोतवाली थाना क्षेत्र में कपड़े सुखाने के लिए डालने पर एक युवती के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। सविता पुत्री कविंद्र यादव छत पर सुबह कपड़े डालने के लिए गई थी। इसी दौरान घर के नजदीक रहने वाले परिवार के लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने परमशीला यादव, पंकज यादव, नीरज यादव, अनुज यादव, विवेक यादव, कीर्ति यादव व नेहा यादव पर प्रकरण दर्ज किया है।
दो ने युवक के साथ हुई मारपीट