वेलेंटाइन डे पर म्यूजिकल टेडी की डिमांड
वेलेंटाइन डे पर म्यूजिकल टेडी की डिमांड
विदिशा। वैलेंटाइन डे के लिए बाजार पूरी तरह तैयार है। वैलेंटाइन डे के लिए बाजार में इस बार नए-नए गिफ्ट आए हैं, हर उम्र के लिए उपहारों से बाजार सजा हुआ है। इस दिन को खास बनाने के लिए युवाओं ने अभी से प्लानिंग शुरू कर दी है। शहर में विभिन्न जगह स्थित गिफ्ट की दुकानों पर युवाओं का पहुंचना प्रारंभ हो गया है और उन्हें वैलेंटाइन के म्युजिकल ग्रीटिंग कार्ड, मैसेज वाले मग , म्यूजिकल टेडी वियर सहित इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी युवाओं वर्ग में पसंद बने हुए हैं।