जिले में 72 दिन में 6118 घटनाएं हुईं
जिले में 72 दिन में 6118 घटनाएं हुईं
1 दिसंबर से 11 फरवरी तक कुल 6 हजार 188 इवेंट हुए, जिनमें एफआरवी स्टॉफ ने कार्रवाई की है। दिसंबर माह में 2 हजार 482 इवेंट हुए हैं, वहीं जनवरी माह में 2 हजार 730 इवेंट हुए। इसके अलावा फरवरी माह में 11 दिन के दौरान कुल 976 इवेंट हुए हैं। डायल-100 सेवा सामान्य कानून व्यवस्था, भगदड़ की सूचना, जंगली पशु शहर अथवा गांव में घुसने की सूचना प्राप्त होने पर, गंभीर कानून व्यवस्था, विस्फोट की सूचना, रेल अपराध, आगजनी की सूचना, सांप्रदायिक विवाद, नदी में वाहन गिरना, ट्रेन हादसा, अनैतिक कार्य, आत्मदाह, आत्महत्या का प्रयास, गैस रिसाव की घटना, महामारी, बम, संदिग्ध बम, लावारिस वस्तु, विमान दुर्घटना, महिला अपराध, गुमशुदा व्यक्ति की सूचना आदि।
लोगों में पुलिस कार्रवाई के प्रति जागरूकता बढ़ी है
लोगों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। किसी भी मामले में लोग डॉयल-100 सेवा के तहत पुलिस सहायता लेने के लिए जागरूकता के साथ सूचना दे रहे हैं। इस सेवा का दुरुपयोग करने वालों को समझाइश दी जा रही है। धर्मेंद्र चौधरी, एसपी विदिशा