छात्रों ने हनुमंतथप्पा को दी श्रद्धांजलि
विदिशा| गुरुवार शाम को शहीद हनुमंतथप्पा को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। नीमताल पर गांधी प्रतिमा के पास मोमबत्ती जलाई। इस मौके पर कांग्रेस नेता मजहरअली जाफरी ने कहा कि शहीद हनुमंतथप्पा एवं साथियों ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनका बलिदान देश काे एक नई शक्ति प्रदान करेगा। इस मौके पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पंडित सुमित वैद्य, मुजाहिदअली गांधी, इराज खान, अनूप अग्रवाल, आदर्श तिवारी, देवांग सिंह, गोविंद शर्मा, संजीव, शुभम आदि मौजूद थे।