पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिया से गिरे वाहन में एक की हालत गंभीर

पुलिया से गिरे वाहन में एक की हालत गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आनंदपुर के पास बुधवार की रात में हुआ था हादसा

विदिशा| बुधवार रात आनंदपुर से डेढ़ किमी दूर लटेरी रोड पर रेशम केंद्र के पास पुलिया से नीचे गिरी टवेरा कार की दुर्घटना में सभी घायलों को रात करीब 11 बजे लटेरी से विदिशा अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इसमें से एक घायल जसवंत सिंह को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। शेष 5 अन्य घायल जिला अस्पताल में उपचाररत हैं। घायल जसवंत सिंह की प|ी बबली बाई की हादसे के दौरान मौके पर ही मौत हो गई थी।

उल्लेखनीय है कि इस हादसे में कार चालक सहित कुल दो लोगों की मौत हुई है। विदिशा अस्पताल में घायल लालाराज जाट, सरजू बाई, ऊधमसिंह, छतरसिंह व मनोज का इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...