पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेजी से चल रहा है पेवर ब्लाक लगाने का काम

तेजी से चल रहा है पेवर ब्लाक लगाने का काम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दीवार में सेंध लगाकर 70 हजार की चोरी

मुगलसराय| बीतीरात क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर में अज्ञात चोर मकान की दीवार में सेंध लगाकर 70 हजार से अधिक के माल पर हाथ साफ कर गए। मुगलसराय थाने से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि में कंचनपुर निवासी श्यामलाल अहिरवार के कच्चे मकान की दीवार में छेद कर अज्ञात चोर भीतर घुसे। चोर घर में रखी नगदी के साथ ही सोने- चांदी के जेवर ले गए हैं। चोरी गए माल की कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। मुगलसराय पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं।


तेजी से चल रहा है पेवर ब्लाक लगाने का काम

िसरोंज| शहरके मदनमोहन पथ पर पेवर ब्लाक लगाने का काम तेज गति से चल रहा है। पेवर ब्लाक लगने से सड़क की सुंदरता में इजाफा हो रहा है। नपा द्वारा शहर के मध्य में स्थित मदनमोहन सरकार के दरबार तथा मदनमोहन पथ पर पेवर ब्लाक लगवाए जा रहे हैं। भूमि पूजन के बाद नपा द्वारा यह काम तेजी से किया जा रहा है। पार्षद पति जयनारायण सेन की देखरेख में चल रहे इस काम में मंदिर के चौक का काम पूर्ण हो चुका है। अब मदनमोहन पथ पर पेवर ब्लाक लगाए जा रहे है। काम चलने की वजह से मदनमोहन पथ पर दुपहिया वाहनों का आवागमन गुरुवार को दिनभर बंद रहा।

गांधी जयंती पर मद्य निषेध सप्ताह

सीहोर | जिलेमें गांधी जयंती के अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की लत एवं नशीले मादक द्रव्यों पदार्थों के दुष्परिणामों से समाज को अवगत कराना है। कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने बताया कि जिले में गांधी जयंती के अवसर पर वृहद जनजागृति कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाए।