- Hindi News
- बर्रीघाट बायपास मार्ग गड्ढों में हुअा तब्दील
बर्रीघाट बायपास मार्ग गड्ढों में हुअा तब्दील
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
बेतवाबर्रीघाट मार्ग की हालत खराब है। पूरा रास्ता बारिश के चलते गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इससे मार्ग पर वाहन दस किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी नहीं चल पा रहे हैं। मार्ग की जर्जर हालत के कारण रोज को कोई वाहन दुर्घटना की चपेट में रहा है। मार्ग की कई बार लोनिवि ने मरम्मत कराई लेकिन सुधार कार्य भी ज्यादा नहीं टिक पाता। लोनिवि ने जून में मरम्मत कार्य कराया था जो एक महीने भी नहीं टिक पाया। विदिशा- भोपाल जाने के लिए यह सबसे कम दूरी का मार्ग है। इसके कारण शहर का पूरा यातायात इसी सड़क के सहारे चलता है। नटेरन और शमशाबाद के नागरिक भी इसी मार्ग से आते और जाते हैं।
सातसाल पहले हुआ था निर्माण
राजेंद्रनगर- गुरोद मार्ग का निर्माण सात साल पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से स्वीकृत राशि से कराया गया था। मार्ग का निर्माण इतने घटिया तरीके से कराया गया था कि साल भर में ही उस पर जगह- जगह पेबंद लगाना मजबूरी हो गया था। इसके बाद लोनिवि हर साल दो बार इस सड़क की मरम्मत कराता है। लेकिन मार्ग की हालत जस के तस हो जाती है।
बोल्डरसे भरे जा रहे गड्ढे
सड़कके गड्ढे लोनिवि द्वारा बोल्डर डालकर भरे जा रहे हैं। इससे गड्ढों की मरम्मत का टिकना मुश्किल दिखाई दे रहा है। ऐसी ही मरम्मत लोनिवि साल में दो बार कराती है। इसके दस दिन बाद सड़क उसी स्थिति में जाती है। जून में लोनिवि ने मार्ग के गड्ढे डामर से भरवाए थे।
लोनिवि ने प्रस्ताव बनाया
लोनिविने राजेंद्र नगर सोमवारा मार्ग को टू लेन में बदलने का प्रस्ताव बनाया था। लेकिन उसकी मंजूरी शासन से मिली है या नहीं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। मामला अटका हुआ है। नटेरन के पूर्व जनपद अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत मरखेडकर ने बताया वह भी सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेज चुके हैं। नटेरन तहसील के किसान इसी रास्ते बासौदा कृषि मंडी उपज बेचने जाते हैं। मार्ग की हालत खराब होने से उनके सामने कई समस्याएं रही हैं।
बारिश कम गड्ढे ज्यादा
इससाल बारिश बहुत कम हुई। इसके बाद भी सड़क गड्ढों में बदल गई। यदि पिछली साल की तरह बरसात होती तो सड़क चलने लायक ही नहीं बच पाती। वर्तमान में हर दो फीट पर एक गड्ढा दिखाई दे रहा है। इसके कारण वाहन तेज गति से नहीं चल पाते। तेज वाहन चलाने पर कोई कोई पुर्जा हाथ