- Hindi News
- गंजबासौदा| त्योंदारोड स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार दोपहर तीन
गंजबासौदा| त्योंदारोड स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार दोपहर तीन
गंजबासौदा| त्योंदारोड स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार दोपहर तीन बजे कोतवाली में पदस्थ आरक्षक समीर बहादुर वर्दी पहने हुए ही बेहोशी की हालत में करीब एक घंटे तक पड़ा रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरक्षक नशे में धुत था। वह काफी देर तक बुदबुदाता रहा फिर बेहोश हो गया। बाद में पुलिस उसे उठाकर ले गई। कोतवाली के एएसआई बीडी सिंह ने बताया कि आरक्षक के सिर में चोट लगी थी। उसे उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद विदिशा रैफर किया गया। आरक्षक के सड़क किनारे मिलने की यह पहली घटना नही है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी है।
गंजबासौदा। शराबदुकान के सामने बेहोशी की हालत में पड़ा आरक्षक।
बेहोश आरक्षक को उठाकर ले गई पुलिस