पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्यों का जायजा लिया

विकास कार्यों का जायजा लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री रामपालसिंह राजपूत विदिशा दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने ग्यारसपुर क्षेत्र के कुछ ग्रामों में पहुंचकर विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इससे पहले सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। प्रभारी मंत्री ने यहां पर पत्रकारों से कई मुद्दों पर चर्चा भी की।

प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री राजपूत ने बताया कि जिले में खाद की कमी नहीं है, बल्कि अफवाह और वितरण व्यवस्था ठीक होने से यह स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि जो यूरिया का स्टॉक कर कमी बना रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों से कहा जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने नगरीय निकाय के चुनावों में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन रहने की बात कही। हालांकि रायसेन जिले में 5 निकायों में निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत होने के मामले में उन्होंने स्थानीय परिस्थितियां अलग रहने की वजह बताई।

उन्होंने आगामी जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सहित ग्राम पंचायतों के चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। इस अवसर पर अनेक भाजपा नेता, कार्यकर्ता अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों से मिले मंत्री
विदिशा। राजस्व, पुनर्वास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने शनिवार को विदिशा जिले के ग्यारसपुर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। प्रभारी मंत्री ने कहाकि ग्यारसपुर तहसील के ग्राम हैदरगढ़ में राजस्व टप्पा शीघ्र क्रियाशील हो जाएगा, इसके लिए आवश्यक कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

- प्रभारी मंत्री ने ग्यारसपुर क्षेत्र के गांवों का किया निरीक्षण।
(विदिशा। लोगों की समस्याएं सुनते प्रभारी मंत्री।)