पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1 जनवरी से पहले लिंक कराएं आधार नंबर

1 जनवरी से पहले लिंक कराएं आधार नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा| गैस उपभोक्ताओं को सीधी सब्सिडी उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस संबंध में एचपी कंपनी क्षेत्रीय कार्यालय ग्वालियर के सेल्स ऑफीसर और विदिशा जिला समन्वयक ऋषिकुमार सिंह ने कलेक्टर एमबी ओझा से भेंट की। उन्हें योजना की विस्तृत हैंडबुक प्रस्तुत कर इस योजना की जानकारी दी। ऋषिकुमार सिंह ने बताया कि योजना में प्रत्येक गैस उपभोक्ता को आधार कार्ड की छायाप्रति गैस डीलर एवं बैंक में प्रस्तुत करना है।

जिन उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड नंबर उपलब्ध नहीं हैं, वे अपने बैंक खाते का विवरण गैस डीलर के पास या गैस कंपनी द्वारा बनाई गई 17 अंकों की आईडी बैंक से लिंक कराएं। श्री सिंह ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि सीधी सब्सिडी प्राप्त करने की योजना एक जनवरी 2015 से प्रारंभ होगी। इसके पूर्व सभी उपभोक्ता अपने आधार नंबर को बैंक में अथवा एलपीजी डीलर के यहां बैंक खाते का विवरण देकर लिंक करा लें।

(विदिशा। गैस एजेंसी पर आधार लिंक कराने उपभोक्ताओं की लगी भीड़।)