पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"साहित्य से होता है शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण\'

\"साहित्य से होता है शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारको सरस्वती शिशु मंदिर तलैया में मासिक वर्ग आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो केके पंजाबी ने कहाकि आचार्य के लिए सबसे बड़ा सम्मान उसके शिष्य की उन्नति होती है।

शिक्षा का एकमात्र मकसद ज्ञान ही अर्जित करना नहीं है बल्कि अपने अंदर की दिव्यता को प्रकट करना भी है। एक शिक्षक द्वारा छात्र का चरित्र निर्माण करना ही शिक्षक का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए। शिक्षा की मूल भावना शिष्य में प्रेम का प्रवाह अपने का जानना, अपने भीतर बसे ईश्वर को जानना है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक हितानंद शर्मा ने कहाकि हमारे देश का निर्माण संस्कृति से हुआ है संस्कृति संस्कारों से बनी हुई है। हमें महापुरुषों के साहित्य को पढ़कर भारत के पुन: निर्माण करना चाहिए। साहित्य से शक्तिशाली और वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेंद्रपालसिंह राजपूत ने की। संचालन प्राचार्य जयसिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार चंद्रहंस पाठक ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल स्टाफ मौजूद था।

विदिशा। सरस्वतीशिशु मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम।