विदिशा| शनिवार को समरस सेवा समिति द्वारा संत हिरदाराम सेवा ट्रस्ट के माध्यम से रायपुरा बस्ती में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 105 नेत्र रोगियों की जांच की गई। इनमें से 32 रोगियों की मोतियाबिंद की जांच हुई। इसके अलावा 45 मरीजों के चश्मे का परीक्षण किया गया।
शिविर में चयनित मरीजों की विशेष जांच विजन सेंटर सिंधी कालोनी में 15 दिसंबर को की जाएगी। समरस सेवा समिति के सदस्य दीपक साहू ने बताया कि शिविर में मरीजों नेत्र परीक्षण संत हिरदाराम सेवा ट्रस्ट के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा किया गया। इसके अलावा आपरेशन के लिए चयनित मरीजों को संत हिरदाराम नगर भोपाल स्थित नेत्र चिकित्सालय भेजा जाएगा।
शिविर में आरएसएस के विभाग प्रचारक हितानंद शर्मा, विधायक कल्याणसिंह दांगी, जनपद अध्यक्ष छत्रपाल शर्मा, विजन सेंटर के संचालक सुरेश मोतियानी, व्यापार महासंघ के महामंत्री घनश्याम बंसल, रोटरी क्लब के चंद्रमोहन अग्रवाल, समरस सेवा समिति के अध्यक्ष नारायणसिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।
(विदिशा। नेत्र शिविर में आंखों की जांच करते विशेषज्ञ।)