- Hindi News
- कोचिंग में झगड़ा, स्कूल के छात्र को चाकू मारा
कोचिंग में झगड़ा, स्कूल के छात्र को चाकू मारा
>हास्पिटल रोड स्थित कोचिंग का मामला
शनिवारको हॉस्पिटल रोड डा राजीव जैन के क्लीनिक वाली गली में कोचिंग पढऩे आए छात्रों पर कुछ बदमाशों ने हमला बोल दिया। एक छात्र को चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं तीन छात्रों के साथ मारपीट की गई। छात्रों का कहना है कि गली में रोजाना कई युवक आते हैं और छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर मारपीट की जाती है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब 3.15 बजे कोचिंग पढऩे आए शांति निकेतन स्कूल के दीपक मीणा को पैर में चाकू मारकर घायल कर दिया। वहीं दीपक विश्वकर्मा और शुभम तिवारी के साथ मारपीट की गई। हमला आधा दर्जन बदमाशों ने बोला। दीपक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। झगड़ा देखकर वहां काफी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए। छात्रों का आरोप है कि गली में कई बदमाश सक्रिय हैं। छात्रों को धमकाकर रुपए छीनते हैं और जो विरोध करता है उसके साथ मारपीट की जाती है। इस संबंध में कोतवाली टीआई राजेश तिवारी का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विदिशा। छात्रोंसे पूछताछ करती पुलिस।