करंट लगने से युवक की मौत
करंट लगने से युवक की मौत
पठारी| गुरुवारसुबह साढ़े आठ बजे पूर्व जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर (गढ़ी) के भतीजे 35 वर्षीय संजीव सिंह ठाकुर की करंट लगने से मौत हो गई। संजीव सिंह ठाकुर करेली धाम के सामने वाली डीपी के सामने गड़े हुये टेलीफोन के खंभे निकाल रहे थे। इसी दौरान टेलीफोन खंभे से कसा हुआ तार 11 केवी लाइन के तारों में उलझ गया। इससे खंभे में करंट उतर आया और संजीव ठाकुर करंट की चपेट में गए। गंभीर हालत में विदिशा ले जाया गया, त्योंदा पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।