भागवत में भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन
भागवत में भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन
वििदशा| स्थानीयसत्संग भवन में जारी श्रीमद् भागवत कथा के पांचवंे दिन गुरुवार को वेदाचार्य पं. केशव कृष्ण शास्त्री के प्रवचन भगवान श्रीकृष्ण के शिशु-बाल स्वरूप की गाथाओं पर केन्द्रित रहे। भगवान की बाल लीलाओं के तहत उन्होंने अघासुर, वकासुर तथा पूतना वध की कथा सुनाई। इस अवसर पर गोवर्धन पूजा के वृत्तांत के साथ भगवान श्रीराधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, वंदना-आराधना अमिताभ शर्मा, शरद शर्मा, रामबाबू शर्मा, पवन शर्मा, दामोदर शर्मा, गोविन्द शर्मा तथा विनोद शास्त्री आदि द्वारा कर आरती की गई। युगल सरकार को छप्पन भोग भी अर्पित किए गए। इस अवसर पर विराट शर्मा के बालकृष्ण स्वरूप ने श्रद्धालु श्रोताओं-दर्शकों का मन मोह लिया। मटकी फोड़ आयोजन भी हुआ। कथा 20 सितम्बर शुक्रवार तक निरंतर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी।