कृषक दिवस पर किया किसानों का सम्मान
कृषक दिवस पर किया किसानों का सम्मान
वििदशा| पंजाबनेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र विदिशा में गुरुवार को कृषक दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर आसपास के किसान बड़ी संख्या में मौजूद थे। कृषक दिवस पर कृषकों का तिलक लगाकर सम्मान करते हुए उन्हें एक पौधा और अंग वस्त्र प्रदान कर किया। इस अवसर पर बैंक के कृषि प्रबंधक द्वारा बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। समारोह में केंद्र के एग्रीकल्चर एक्सपर्ट श्री तोमर, गेस्ट एग्रीकल्चर एक्सपर्ट डा. प्रदीप जगा, वैज्ञानिक मृदा विज्ञान डा. योगेश पटेल, उद्यानिकी विशेषज्ञ संजय पटवा के अलावा वैज्ञानिक कीट विज्ञान आदि द्वारा किसानों को कृषि संबंधी जानकारियां दी गईं और किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में केंद्र के निदेशक द्वारा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई