पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तैयारियों का लिया जायजा

तैयारियों का लिया जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तैयारियों का लिया जायजा

वििदशा| सर्किटहाउस में गुरुवार को जिले में आयोजित होने वाले कृषि महोत्सव आयोजन की पूर्व तैयारियों की समीक्षा हुई। प्रदेश के राजस्व, पुनर्वास मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने इस संबंध में अफसरों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले में कृषि महोत्सव का आयोजन मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप हो।कलेक्टर ने इस अवसर पर प्रभारी मंत्री को अवगत कराया कि कृषि रथ के साथ अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे जो विभागीय योजनाओं के जानकारियां ग्रामवार एकत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिले के 546 ग्रामों का भ्रमण किया जाएगा। इस दौरान 175 ग्रामों में अधिकारी रात्रि विश्राम करेंगे और उन ग्रामों में कृषि महोत्सव संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।