पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोशनी से जगमगाने लगी लोहांगी पहाड़ी

रोशनी से जगमगाने लगी लोहांगी पहाड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बीचोंबीच स्थित लोहांगी पहाड़ी का महत्व आस्था के साथ जुड़ा है, वहीं पर्यटन के लिहाज से भी यह शहरवासियों के लिए यह दर्शनीय केंद्र है।

पुरातत्व विभाग ने इस पहाड़ी पर पुरातत्व धरोहर को संरक्षित करने के अलावा सौंदर्यीकरण के कई कार्य किए हैं। इसकी बदौलत यहां आने वाले लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हाल ही में पुरातत्व विभाग ने लोहांगी पहाड़ी पर विशेष विद्युत व्यवस्था की है। रात के समय में चमचमाती रोशनी कई किमी दूर से लोहांगी की भव्यता को प्रदर्शित करती है। लोहांगी पहाड़ी के चारों तरफ विशेष फ्लड लाइटें लगाई गई हैं।

दिन के साथ साथ अब रात में भी यह लोहांगी शहर की खूबसूरती को और भी आकर्षक बना रही है।

विदिशा। लोहांगीपहाड़ी पर किया गया सौंदर्यीकरण कार्य।