विदिशा/कुरवाई। गुरुवारको दोपहर बाद करीब 3 बजे विदिशा-अशोकनगर स्टेट हाइवे क्रमांक 19 पर मेहलुआ चौराहे के पास ट्रक और कार के बीच हुई भिड़ंत में कार चालक विदिशा निवासी धर्मेंद्र कुशवाह उम्र 32 साल की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में प|ी पूजा कुशवाह 28, देवर अजय कुशवाह 30, बालिका मुस्कान 5 और बालक कृष्णा 2 साल शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से विदिशा भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक टाटा सफारी में सवार विदिशा का एक परिवार कुरवाई की ओर जा रहा था। रास्ते में मेहलुआ चौराहा पेट्रोल पंप के पास कुरवाई से विदिशा तरफ रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर टाटा सफारी में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से ट्रक भी पलट गया और कार भी चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना के बाद ट्रक भी पलट गया और रोड पर करीब एक घंटे तक जाम लग गया।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक के अगले दोनों पहिए निकल गए। जेसीबी मशीन और स्थानीय लोगों की सहायता से ट्रक को रास्ते से हटाकर जाम खुलवाया गया। टीआई एससी बोहित ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी घायलों को उपचार के लिए विदिशा रेफर किया गया है। विदिशा अस्पताल में घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विदिशा। हादसे के बाद अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया।
विदिशा। हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम।
विदिशा। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन चकनाचूर हो गया।