नगद दी जाए फसल बीमा की राशि
नगद दी जाए फसल बीमा की राशि
वििदशा| जिलासहकारी केंद्रीय बैंक के अधीनस्थ सहकारी समितियां फसल बीमा की राशि का किसानों को प्रत्यक्ष भुगतान कर ऋण में समायोजित कर रही है। जो न्यायोचित नहीं है। फसल बीमा की राशि किसानों को नगद भुगतान की जाए। यह मांग ग्राम सौजना के कृषक तथा आरटीआई कार्यकर्ता निरंजनसिंह रघुवंशी ने की है।
इस आशय का ज्ञापन प्रभारी मंत्री रामपालसिंह राजपूत, कलेक्टर तथा कोआपरेटिव बैंक प्रबंधक एवं भाजपा नेताओं को सौंपकर कहा गया है कि ओलापीडि़त किसान आज भी परेशान है।खरीफ की फसलें भी फिर खराब हो गई है।