तहसील परिसर में दिनभर रहा सन्नाटा
विदिशा मीटिंग में गए थे सभी अधिकारी
गुरुवारको क्षेत्र के आला अधिकारियों के विदिशा प्रवास की वजह से तहसील परिसर में दिनभर सन्नाटा रहा। आला अधिकारियों के होने की वजह से पेशी पर आए पक्षकारों को निराश होकर लौटना पड़ा।
गुरुवार को विदिशा में आयोजित मीटिंग में शामिल होने के लिए एसडीएम चंद्रमोहन धाकड़ तथा तहसीलदार मनीष शर्मा समेत यहां पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार भी गए हुए थे। इस वजह से तहसील का सारा काम-काज बाबूओं के भरोसे था। इस दौरान बड़ी संख्या में पक्षकार अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आए लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के मिलने की वजह से उन्हें निराश लौटना पड़ा। ग्रामीण रामकिशोर तथा बाबूलाल ने बताया कि उनकी जमीन का सीमांकन नहीं हो रहा है। इसका आवेदन उन्हें तहसीलदार को देना था लेकिन यहां आकर देखा तो पर तो कोई भी अधिकारी तहसील मेंं नहीं है। अधीनस्थ स्टाफ जरूर अपना काम-काज निपटाता दिखाई दिया।
िसरोंज। गुरुवारको तहसील कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा।