पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्श रोग निदान चिकित्सा शिविर का समापन

अर्श रोग निदान चिकित्सा शिविर का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवा करने वाले चिकित्सक हुए सम्मािनत

वििदशा| नि:शुल्कअर्श रोग निदान चिकित्सा शिविर का समापन 17 सितंबर को समारोहपूर्वक हुआ। शिविर का आयोजन अर्श रोग निवारण समिति, संत हिरदाराम सिंधु सेवा ट्रस्ट, आयुष विभाग एवं रोटरी क्लब आफ ग्रेटर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कल्याणसिंह दांगी थे। अध्यक्षता पूर्व विधायक गुरुचरणसिंह ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला आयुष अधिकारी हैदर नकवी, कांग्रेस के प्रदेश सचिव शशांक भार्गव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुरलीधर थावरानी, समाजसेवी अतुल शाह, व्यापार महासंघ महामंत्री घनश्याम बंसल, हरिबाबू अग्रवाल, सुरेश मोतियानी उपस्थित थे।

रोटरी ग्रेटर के सचिव दिनेश रामानी ने बताया कि बुधवार को उन 42 मरीजों को शिविर से छुट्टी दी गई जिनका आयुर्वेद क्षार सूत्र पद्धति से उपचार किया जा रहा था। अर्श निवारण सेवा समिति के अध्यक्ष हरिबाबू अग्रवाल ने बताया कि डा. राकेश श्रीवास्तव के इस अच्छे कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर रोटरी ग्रेटर द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विदिशा। समापनपर डाक्टरों की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।