गीतों से दी अनुराधा खरे को श्रद्धांजलि
वििदशा| गीतोंऔर रचनाओं के माध्यम से नगर के कवियों ने शहर की ही कवियत्री अनुराधा खरे को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन शेरपुरा स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त धर्मशाला में सुलेखा साहित्य एवं कला परिषद द्वारा किया गया था।
काव्य गोष्ठी में नगर के रचनाकारों राधेश्याम शर्मा, एनके सैयद, चांदखां चांद, युगल श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, हरगोविंद मैथिल, राजेंद्र श्रीवास्तव, हबीब नांदा, विष्णु दुबे, संतोष शर्मा सागर, रविंद्र तिवारी, नीरज तिवारी, संजय चतुर्वेदी, राकेश मालवीय, जगन्नाथसिंह दांगी, सुरेंद्रसिंह कुशवाह ने अपनी श्रेष्ठ रचनाओं का पाठ कर कवियत्री अनुराधा खरे को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता गीतकार विद्या शर्मा ने की। संचालन उदय ढोली ने किया। आभार एसएस श्रीवास्तव ने माना।