नौकरी नहीं कर सकते हैं तो त्याग पत्र देकर घर बैठो
विदिशा|गुरुवार को राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय चरण को लेकर जिला पंचायत में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कई कर्मचारियों ने अभियान के बीच अवकाश की मांग की। एडीएम अंजू पवन भदौरिया का कहना था कि जिसे अवकाश चाहिए वे त्याग पत्र देकर घर बैठ सकते हैं। इतने बड़े अभियान में अवकाश देना संभव नहीं है। ये अभियान 21 से 23 फरवरी के बीच चलेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की तर्ज पर अभियान चलाया जाए। बैठक में सीएमएचओ डाॅ. बीएल आर्य, सिविल सर्जन डाॅ. शेखर जालवणकर, डाॅ. निर्मला तिवारी, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि एमएस राजावत आदि मौजूद थे।