(विदिशा। रविवार आयोजित परीक्षा से पहले अपने रोल नंबर तलाशती परीक्षार्थी।)
विदिशा। रविवार को शहर के 10 केंद्रों पर महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा आयोजित हुई। विदिशा सहित दूरदराज से हजारों की संख्या में पर्यवेक्षक बनने की चाह में महिलाएं और युवतियां परीक्षा में शामिल हुईं। परीक्षार्थियों की भीड़ अधिक होने मार्गों पर जाम के हालात बने। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों से परिचय पत्र की छाया प्रति मांगे जाने को लेकर विवाद की स्थिति तक बनी। इस परीक्षा में दर्ज कुल 5372 में से महज 215 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
व्यापमं द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए शहर में एसएटीआई के डिग्री और पॉलीटेक्निक, उत्कृष्ट स्कूल, गर्ल्स कॉलेज, सेंटमेरी कॉलेज, जैन कॉलेज, वात्सल्य स्कूल, साकेत स्कूल ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल को केंद्र बनाया गया था।
इन सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक चयन परीक्षा के दौरान कई परीक्षार्थियों को परिचय पत्र की मूल प्रति लाने के बावजूद छायाप्रति मांगे जाने के मामले सामने आए। इससे परीक्षार्थी परेशान होते रहे। कई केंद्रों पर दस्तावेजों की चैकिंग के दौरान गेट पर खड़ी पुलिस टीम से परीक्षार्थियों की बहस भी हुई। परीक्षा में समय पर पहुंचने के लिए बाहर से आए कई परीक्षार्थी एक दिन पहले ही शहर में आकर होटलों और लॉज में ठहरे हुए थे।
एसएटीआई, ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल जैसे बड़े परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को अपने रोल नंबर ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस परीक्षा केंद्रों पर एक ही परिवार के कई सदस्य परीक्षा देते नजर आए। बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को यात्रा भत्ता भी दिया गया।
5157 परीक्षार्थी हुए शामिल : परीक्षाके नोडल अधिकारी एवं डीईओ एचएन नेमा ने बताया कि दो पालियों में हुई इस परीक्षा में कुल 5157 परीक्षार्थी शामिल हुए। सुबह की से 12 बजे की शिफ्ट में दर्ज कुल 4872 में से 4672 परीक्षार्थी उपस्थित और 200 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोपहर की से बजे की पाली में हुई परीक्षा में दर्ज 500 परीक्षार्थियों में से 485 परीक्षार्थी मौजूद रहे है। दोनों पालियों में दर्ज5372 परीक्षार्थियों में से 215 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षार्थियों की भीड़ से लगा जाम : इस परीक्षा में सम्मलित हुए परीक्षार्थियों की संख्या काफी अधिक थी। इससे मार्गों पर जाम की स्थिति बनी। तीन परीक्षा केंद्र तो एनएच-१४६ के किनारे स्थित शैक्षणिक संस्थाओं को बनाए गए थे। इससे परीक्षा शुरू होने समाप्त होने के दौरान जाम लग गया था। परीक्षा देने आई युवतियों और महिलाओं को लाने लेजाने वालों की भीड़ के चलते ये हालात बने। जाम को बहाल कराने में पुलिस टै्रफिक कर्मियों को जद्दोजहद करना पड़ी। काफी देर तक ट्रैफिक दवाब बना रहा।
युवती हुई बेहोश : एसएटीआई डिग्री के कक्ष एनसीआर-212 में परीक्षा देने के दौरान एक युवती घबराहट के मारे बेहोश हो गई थी। उक्त युवती को कक्ष में मौजूद स्टॉफ ने ग्लूकोज पिलाकर उसकी देखरेख की। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद आंसरशीट जांच के दौरान उक्त युवती अचानक घबराहट में आकर बेहोश हो गई थी। बताया जा रहा है कि उक्त युवती ने आंसरशीट गलत भर दी थी। इससे वह घबरा गई थी।
बनना है आत्मनिर्भर : ''आत्मनिर्भरबनने के लिए महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा की कड़ी मेहनत से तैयारी की थी। परीक्षा देने के लिए अल सुबह उठकर बासौदा से विदिशा आना पड़ा है। परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाएं ठीक रही हैं। सपना अहिरवार, परीक्षार्थीबासौदा
दी जाना थी जानकारी
''परिचयपत्र की छाया प्रति लाने के संबंध में पहले से निर्देशित किया जाना था, बिना वजह उक्त दस्तावेज को लेकर जांच पड़ताल में समय जाया हुआ है।''- शिवानी शर्मा, परीक्षार्थी भोपाल
बहुत परेशानी हुई : ''परीक्षामें परिचय पत्र और फोटों की मूल प्रति लेकर गए थे। इसके बावजूद परिचय पत्र की छाया प्रति मांगी गई, जो कहीं भी नहीं लिखा या बताया गया था। इससे परेशानी हुई।'' रितु परमार, परीक्षार्थी विदिशा
5157 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा ।
- महज 215 परीक्षार्थी रहे अनपुस्थित।
इम्तिहान| रविवार को शहर के 10 परीक्षा केंद्रों पर महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा हुई