युवक पर जानलेवा हमला
वििदशा| रविवारदोपहर में एक युवक ने दो लोगों पर हमला कर दिया। एक महिला और एक युवक गंभीर घायल हुए हैं। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बक्सरिया निवासी खिलानसिंह कुशवाह एक बालिका से छेड़छाड़ कर रहा था। बालिका की मां ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। वहां मौजूद रिजवान नाम के युवक ने विरोध किया तो उसके सिर में तलवार मार दी। इस मामले में पुलिस ने खिलानसिंह के खिलाफ छेड़छाड, मारपीट, जानलेवा हमले आदि कई तरह के प्रकरण दर्ज किए हैं।