औषधालय को बंद करने के विरोध में शहरवासी
रायसेनगेट स्थित नगरपालिका द्वारा संचालित धन्वंतरि औषधालय को बंद नहीं किया जाएगा। नगरपालिका इस औषधालय को चालू रखने की तैयारी में है। इस संबंध में नपा ने डायरेक्टेड पत्र भेजकर वैद्य की नई नियुक्ति की मांग की है। हालांकि वैध अवधनाराण के रिटायर्ड होने के बाद औषधालय बंद हो गया है। औषधालय के बंद होने से रहवासियों में बहुत नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि जब नपा में सैकड़ों कर्मचारी नियुक्त हैं तो एक वैद्य के नियुक्त होने से कौन सा ज्यादा भार आएगा। लोगों की मांग है कि औषधालय को शीघ्र चालू किया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो रहवासी आंदोलन करेंगे। इस संबंध में सीएमओ आरपी मिश्रा का कहना है कि वैद्य की नियुक्ति के लिए पत्र भेजा है। शासन जैसा भी निर्णय देगा उस हिसाब से कार्य करेंगे। वहीं नपाध्यक्ष ज्योति शाह का कहना है कि 50 साल से अधिक पुराने औषधालय को बंद नहीं किया जाएगा। औषधालय से कई लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
लोगों का होता है इलाज
^औषधालयमें मरीजों का इलाज होता है। शहर के अलावा दूर-दूर से मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। मरीजों को बहुत लाभ मिलता है। कमलदेवल, पूर्वपार्षद और व्यापारी।
बंदनहीं किया जाए
^औषधालय को किसी भी हाल में बंद नहीं किया जाए। गरीबों को यहां बिल्कुल मुफ्त में आयुर्वेद इलाज मिलता है। बंद होनेका विरोध करेंगे। सुरेशडीडोत, रायसेनगेट निवासी।
होनाचाहिए नियुक्ति
^लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नपा को नए वैद्य की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करना चाहिए। ताकि शहरवासियों का इलाज हो सके। रजीकुलहसन, ग्रामजीवाजीपुर निवासी।
गंभीरबीमारियों का इलाज
^औषधालय में गंभीर बीमारियों का आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज होता है। विदिशा के अलावा अन्य शहरों के मरीज यहां आते हैं। संतोषविश्वकर्मा, रहवासीखाई रोड।
विदिशा। िकलेअंदरस्थित धनवंतरी औषधालय।