पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्यमंत्री बोले खाद की नहीं रहेगी समस्या

मुख्यमंत्री बोले खाद की नहीं रहेगी समस्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विदिशा। रविवार शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा दौरे पर आए। इस दौरान मुख्यमंत्री पत्नी साधना सिंह के साथ बेतवा नदी के तट पर स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर में पहुंचे और गणेशजी की भक्तिभाव से पूजा अर्चना की। इससे पहले वे बैसनगर स्थित अपने स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे और फसलों का जायजा लिया। उन्होंने अपनी फूलों की खेती का बारीकी से जायजा लिया और कर्मचारियों से पूछताछ की। खेत में जाकर फसल देखी। वे मुखर्जीनगर स्थित सुंदर सेवाश्रम भी पहुंचे और बच्चों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री का कहना था कि यूरिया का संकट नहीं है। सभी किसानों को यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। खाद की समस्या नहीं रहने देंगे। इस मौके पर भाजपा नेता मुकेश टंडन, ग्यारसपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष छत्रपाल शर्मा, कलेक्टर एमबी ओझा, एसपी धर्मेंद्र चौधरी, जिला पंचायत सीईओ चन्द्रमोहन मिश्रा, एसडीएम एके सिंह, तहसीलदार रविशंकर राय और अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

(विदिशा। अधिकारियों से चर्चा करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।)